{"_id":"5a25989a4f1c1b001c8b6cff","slug":"11512413338-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया दतात्रेय महाराज का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया दतात्रेय महाराज का जन्मदिवस
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री साईं धाम मंदिर में श्री दत्तात्रेय महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं ने काकड़ आरती के साथ श्री दत्तात्रेय महाराज और उनके अवतार श्री साईं नाथ महाराज को बड़े मनुहार के साथ उठाया। इसके पश्चात महाभिषेक व महा हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि मार्ग शीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा को श्री दत्तात्रेय महाराज का जन्म हुआ था। पुराणों के अनुसार श्री दत्तात्रेय महाराज के तीन सिर व छह भुजाएं हैं। ये त्रिदेवों के अंश माने जाते हैं। संध्याकाल में पंडितों द्वारा आरती की गई। तत्पश्चात केक काटकर प्रसाद के रूप में बांटा गया। डा. पीडी गर्ग, राधा गर्ग, विनीत कर्णवाल, आशू जैन, जयमाला साईं, सुनील गोयल, अमित चौरसिया, लवली, दिनेश गुप्ता, डा. राकेश, शशी गांधी आदि मौजूद रहे।