{"_id":"5a2448064f1c1baf678bf96e","slug":"11512327174-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़ी ट्रक की स्टेपनी से टकरा कर बाइक सवार घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़ी ट्रक की स्टेपनी से टकरा कर बाइक सवार घायल, रेफर
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। घलौली पुलिस चैक पोस्ट के समीप सड़क पर पड़ी ट्रक की स्टेपनी से टकरा कर बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला रविदास मार्ग निवासी जाहिद (58) रविवार की शाम करीब छह बजे बाइक पर मुजफ्फरनगर जा रहा था। जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित घलौली पुलिस चेक पोस्ट के समीप पहुंचा तो सड़क पर पहले से पड़ी ट्रक की स्टेपनी से उसकी बाइक टकरा गई। जिसके चलते उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें जाहिद गंभीर रुप से घायल हो गया। इस बीच कुछ राहगीरों ने उसे घायलावस्था में सड़क पर पड़े देखा तो सरकारी अस्पताल की 108 एंबुलेंस को फोन कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सिर में चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल जाहिद के बेटे खालिद ने बताया कि मुजफ्फरनगर के एक हॉस्पिटल में उसकी महिला रिश्तेदार भर्ती है। उसी के लिए खाना लेकर पिता मुजफ्फरनगर जा रहा था। घलौली चेक पोस्ट से कुछ पहले एक ढाबा है जहां किसी ट्रक चालक से स्टेेपनी को सड़क पर डाल रखा था। दिखाई न देने के कारण बाइक उससे टकरा गई।