{"_id":"59ce9d974f1c1bd8538b4fee","slug":"11506712983-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जीएसटी की विसंगतियों और आयकर विभाग के सर्वे के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुडे़ व्यापारियों ने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी के नेतृत्व में सांसद राघव लखनपाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को सांसद को सौंपे ज्ञापन में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि जीएसटी में अव्यवहारिक निर्णयों के कारण पूरे देश के लघु और मध्यम उद्योग व्यापार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इस क्षेत्र का जीडीपी में 40 प्रतिशत योगदान होने के साथ ही 65 फीसदी रोजगार भी उपलब्ध कराता है। उन्होंने आयकर विभाग की ओर से किए गए सामान्य सर्वे पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे व्यापारियों में भय और रोष व्याप्त है। संगठन इसका पुुरजोर विरोध करेगा। महानगर अध्यक्ष प्रेम सागर ग्रोवर और जिला महामंत्री अनित गर्ग ने कहा कि जीएसटी में सजा के प्रावधान से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। महानगर महामंत्री पंकज कालड़ा और महानगर युवा अध्यक्ष सरदार गुरमेहर सिंह ने आयकर के सर्वे पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जीएसटी में त्रैमासिक रिटर्न होनी चाहिए। रमन वर्मा, सरदार गुरदीप सिंह मोंटी, सिराज हसन फारूकी, विनीत विरमानी आदि ने भी विचार रखे। सांसद राघव लखनपाल ने कहा कि व्यापारियों की भावनाओं से केंद्र सरकार को अवगत कराकर सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जगदीश कालड़ा, प्रवीण गोयल, गोविंद सैनी, रजत मित्तल, मलनोज चिटकारा, मनोज गर्ग, शशांक भाटिया, राजन अरोड़ा, सुबोध भाटिया, सरदार तरणजीत सिंह बग्गा, नरेंद्र गर्ग, योगेश चौधरी, केवल कृष्ण नरूला, अनिल भारती, अक्षय गुलाटी, सौरभ धवन आदि रहे।