{"_id":"59a9aff44f1c1be4278b4c7f","slug":"11504292852-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण के लिए पिता को खत लिखेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण के लिए पिता को खत लिखेंगे बच्चे
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुल में शौच मुक्त समाज बनाने के लिए जन सहभागिता का सहारा लिया जा रहा है। लाभार्थी परिवारों से भावनात्मक संबंध बनाने के उद्देश्य से एक से आठ सितंबर तक स्वच्छता पर आधारित गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसके तहत रैलियां और अन्य कार्यक्रम होंगे।
शिक्षक दिवस यानी पांच सितंबर को बच्चों की जिद कार्यक्रम के तहत शौचालय विहीन परिवारों के बच्चों से उनके पिताओं को पत्र लिखवाया जाएगा, जिसमें शौचालय बनवाने की मांग बच्चों के द्वारा की जाएगी। इंटर कॉलेजों और प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर निबंध प्रतियोगिता कराई जाएगी। स्वच्छता के क्षेत्र में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए लघु वित्त चित्र यानी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। इसके अलावा भारत को स्वच्छ बनाने में मेरा योगदान पर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के बीच दो से तीन मिनट की लघु फिल्म बनाने की प्रतियोगिता होगी।