{"_id":"599c7edd4f1c1b117f8b47d7","slug":"11503428317-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल जारी
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल जारी
देवबंद (सहारनपुर)। समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की 16 अगस्त से चल रही हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। डाक सेवकों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को तहसील चौक स्थित मुख्य डाकघर पर ग्रामीण डाक सेवकों ने अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। डाक सेवक अनिल शर्मा, मैनपाल, श्याम कुमार, गजे सिंह, रामकुमार आदि ने कहा कि केंद्र सरकार सातवें वेतन आयोग के लिए कमलेश चंद्रा समिति की रिपोर्ट ग्रामीण डाक सेवकों के लिए लागू नहीं कर रही है। ग्रामीण डाक सेवकों का शोषण वर्तमान सरकार भी कर रही है। उन्होंने सरकार से कमलेश चंद्रा समिति की रिपोर्ट को लागू करने, जीडीएस की ड्यूटी 8 घंटे मानी जाने, जीडीएस को नियमित कर्मचारी माना जाने तथा उनको सभी सुविधाओं का लाभ दिलाने और पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की है। हड़ताल में अशोक कुमार, प्रियंका सिंह, सेवाराम, प्रेम सिंह, मंगल सिंह, नरेश कुमार, आशीष त्यागी, रेखा शर्मा, कुलदीप, सचिन, पवन सिंह, शीशपाल, रमेश कुमार, जगपाल, नरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।