फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डकैती के खुलासे को संदिग्ध बता थाने पर किया प्रदर्शन

डकैती के खुलासे को संदिग्ध बता थाने पर किया प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
डकैती के खुलासे को संदिग्ध बता थाने पर किया प्रदर्शन
नानौता (सहारनपुर)। एक माह पूर्व हुई 18 लाख रुपये की डकैती के खुलासे को संदिग्ध बताते हुए पीड़ितों सहित काफी संख्या में लोगों ने भाजपा नेताओं के नेतृत्व में थाने पहुंच जमकर हंगामा किया। भाजपा नेताओं ने पुलिस पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। लोगों की मांग पर थाने पहुंचे एसपी देहात ने आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब दस बजे नगर के दिल्ली रोड स्थित अनुभव गार्डेन कालोनी निवासी पूर्व फौजी नरेश राणा व दिनेश पुंडीर सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी भाजपा नेता रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा, अजीत सिंह राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार पुंडीर, अनुराग राणा व कांग्रेस नेता तथा पूर्व चेयरमैन अफजाल खान के नेतृत्व में लोग थाने पर पहुंचे। पूर्व फौजी नरेश राणा व दिनेश पुंडीर ने पुलिस पर आरोप लगाया कि तीन दिन पूर्व नानौता क्षेत्र के ग्राम भोजपुर में मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को पकड़ा था। इसके बाद उन्हीं बदमाशों को नानौता की अनुभव गार्डन कालोनी में 9 जुलाई की रात को पड़ी 18 लाख रुपये की डकैती का आरोपी बताकर घटना का खुलासा कर दिया, जो कि फर्जी है। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बदमाशों से डकैती के दौरान लूटे गए जेवरात व सामान की बरामदगी भी नहीं की। इस दौरान लोगों ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

हंगामे के दौरान लोगों ने मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की। बढ़ते हंगामे को देखते हुए सीओ गंगोह व एएसपी देहात मौके पर पहुंचे। जहां एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने भाजपा नेताओं व पीड़ित दिनेश पुंडीर व नरेश राणा की बात सुनकर आश्वासन दिया कि पकडे़ गए बदमाशों में से दो बदमाश नानौता के अनुभव गार्डन में हुई डकैती में शामिल रहे हैं। जिनसे जल्द ही उनके अन्य साथियों की जानकारी करते हुए लूटे गए सामान की बरामदगी भी की जाएगी। एएसपी के आश्वासन के बाद लोग शांत हो गए। हंगामे के दौरान बीडीसी संजय राणा, यशवंत राणा, दिनेश पुंडीर, प्रमोद राणा कुॅआखेड़ा, विवेक नामदेव, अमी सिंह, सतीश शर्मा, संजय राणा मौरा, सतीश राणा, रामकिशन राणा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed