फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ताहिर को पटखनी दे राणा गुट के सुधीर बने चेयरमैन

ताहिर को पटखनी दे राणा गुट के सुधीर बने चेयरमैन

Fri, 11 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
ताहिर को पटखनी दे राणा गुट के सुधीर बने चेयरमैन
ताहिर को पटखनी दे राणा गुट के सुधीर बने चेयरमैन
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। गन्ना विकास समिति बेहट के सपा समर्थित चेयरमैन चौधरी ताहिर अविश्वास प्रस्ताव में चारों खाने चित्त हो गए। इसके साथ ही डायरेक्टरों ने पूर्व सांसद जगदीश सिंह राणा गुट के सुधीर राणा को नया चेयरमैन चुन लिया। चुनाव के बाद पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने बेहट पहुंचकर सुधीर राणा समेत सभी डायरेक्टर का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बता दें कि वर्ष 2014 में गन्ना विकास समिति बेहट में हुए चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में सपा समर्थित चौधरी ताहिर टोडरपुर चेयरमैन चुने गए थे। दो साल तीन महीने के कार्यकाल के बाद कुल 12 डायरेक्टर में से नौ उनके विरोध में उतर आए। पिछले महीने की आठ तारीख को डायरेक्टर महेंद्र सिंह चौहान नौगांवा, होशियार सिंह गंदेवड़, सुधीर राणा रंडौल, अश्वनी कांबोज महमदपुर, डोली पत्नी बिट्टू मांड़ला, जयंत्री देवी पत्नी सतपाल लखनौती, ठाकुर जसबीर सिंह कमालपुर और राकेश उर्फ बिट्टू पीकी आदि ने उनके खिलाफ अविश्वास डीएम को दिया था। इस पर डीएम ने इसके लिए 10 अगस्त की तारीख निर्धारित की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निर्धारित तिथि में तहसील सभागार में चुनाव प्रभारी एवं तहसीलदार हर्ष चावला के समक्ष चेयरमैन ताहिर हसन बहुमत साबित नहीं कर सके जबकि 12 में से सात डायरेक्टरों के समर्थन से पूर्व सांसद जगदीश सिंह राणा गुट के गांव रंड़ौल निवासी सुधीर राणा चेयरमैन चुने गए। इसके साथ ही गन्ने की राजनीति में पूर्व सांसद जगदीश सिंह राणा गुट का कब्जा हो गया। 1995 के बाद वर्ष 2014 में गैर राणा गुट से चेयरमैन चुना गया था। लेकिन अविश्वास आने के बाद वह भी मात्र दो साल तीन महीने का कार्यकाल ही पूरा कर पाया। सुधीर राणा के चेयरमैन बनने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों की भीड़ तहसील पहुंच गई। उन्हें लोगों ने कंधे पर उठा लिया और जश्न मनाया। पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने तहसील पहुंचकर नवनिर्वाचित चेयरमैन सुधीर राणा एवं सभी डायरेक्टर को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed