{"_id":"598b5c4c4f1c1bad518b4763","slug":"11502305356-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के प्रमाण-पत्र जारी न होने पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के प्रमाण-पत्र जारी न होने पर रोष जताया
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हिंदू एकता युवा समिति की बैठक में कोरी समाज के युवाओं को शासनादेश के बावजूद अनुसूचित जाति के प्रमाण जारी नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए रोष जताया।
समिति के अध्यक्ष शिव कुमार कोरी ने कहा कि शासनादेश में उल्लेख है कि कोरी जाति अनुसूचित जाति में आती है। उन्हें अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि डीएम ने भी 10 जुलाई को एवं तहसीलदार सहारनपुर ने 28 जुलाई को आदेश दे दिए। लेकिन हल्का सदर लेखपाल, कानूनगो द्वारा कोरी समाज के लोगों का शोषण किया जा रहा है। उन्हें अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। जिससे कोरी समाज आहत है। समाज के युवाओं को शिक्षण संस्थानों में प्रवेश एवं नौकरियां नहीं मिल पा रहीं हैं। लेखपालों एवं कानूनगो की हठधर्मिता के चलते कोरी समाज अब प्रदेश से पलायन करने को मजबूर हो गया है।
हिंदू एकता युवा समिति ने प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन ने कोरी समाज के अनुसूचित जाति के प्रमाण-पत्र 10 दिन में बनाकर निर्गत नहीं किए तो समाज के युवा प्रदेश से पलायन करेंगे। बैठक में लालचंद, सुमित, त्रिलोक, राजेंद्र, बिरम, प्रवीन, अमन, जसवंत, कुलदीप, रवि, अभिनव मौजूद रहे।