{"_id":"5980cd0d4f1c1b66728b4702","slug":"11501613325-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट लिस्ट पर आठ अगस्त तक कर सकते हैं आपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट लिस्ट पर आठ अगस्त तक कर सकते हैं आपति
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेट लिस्ट पर आठ अगस्त तक कर सकते हैं आपत्ति
सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टांप (संपत्ति का मूल्यांकन) नियमावली के तहत प्रचलित मूल्यांकन दर सूची को पुनरीक्षित कर जनसामान्य से आपत्ति एवं सुझाव के लिए प्रस्तावित रेट लिस्ट उपलब्ध करा दी गई है। इस रेट लिस्ट पर आपत्ति या सुझाव आठ अगस्त तक दर्ज कराया जा सकेगा।
यह भी बताया कि प्रस्तावित मूल्यांकन दर सूची एडीएम- वित्त एवं राजस्व, सहायक महानिरीक्षक, निबंधन, सभी एसडीएम, तहसीलदार, उप निबंधक प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा तहसील बेहट, नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारन कार्यालय के साथ ही भी उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति अपने सुझाव अथवा आपत्ति आठ अगस्त की शाम पांच बजे तक जिला मुख्यालय पर एडीएम- वित्त एवं राजस्व, सहायक महानिरीक्षक, निबंधन, तहसील मुख्यालय पर सम्बधिंत उप निबंधक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के भीतर प्राप्त सुझावों व आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। प्राप्त आपत्ति और सुझावों का निस्तारण नौ अगस्त को डीएम की अध्यक्षता में किया जाएगा।