{"_id":"5974e9094f1c1b30598b46a2","slug":"11500834057-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसकर्मी से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसकर्मी से लूट
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान।
बाइक सवार तीन बदमाशों ने कलेक्शन करके सहारनपुर जा रहे एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर हमला कर तीन लाख रुपये की नगदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। राहगीरों ने घायल फाइनेंसकर्मी को जंधेड़ा के एक निजी चिकित्सक को दिखाया, जहां से बाद में फाइनेंस कंपनी के लोग घायल को सहारनपुर ले गए। वहां एक नर्सिंग होम में उसका उपचार चल रहा है।
सहारनपुर स्थित माडल फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी दीपक राणा रविवार की सुबह दस बजे रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांवों से कलेक्शन करके बाइक से सहारनपुर लौट रहा था। गांव जंधेड़ा के पास पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसके सिर में कुछ प्रहार करके नीचे गिरा दिया। नीचे गिरते ही बदमाश उससे तीन लाख रुपये की नगदी से फरार बैग छीन कर फरार हो गए। राहगीरों ने सड़क किनारे बेसुध से पड़े फाइनेंसकर्मी को जंधेड़ा में एक निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां से उसके परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद फाइनेंस कंपनी के आदमी जंधेड़ा पहुंचे और घायल साथी को सहारनपुर ले गए। जहां उसे एक निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया। जहां फाइनेंसकर्मी पूरी तरह होश में नहीं आया है।
रात आठ बजे फाइनेंस कर्मचारी की पत्नी रामपुर मनिहारान थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसओ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उधर, एसओ रामपुर मनिहारान सीपी कठेरिया का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना सुबह दस बजे की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को सूचना रात आठ बजे दी गई। मामले की जांच की जा रही है।