{"_id":"596670374f1c1bf9188b48d7","slug":"11499885623-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बीच कांवड़ियों की बढ़ी चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बीच कांवड़ियों की बढ़ी चाल
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बीच कांवड़ियों की बढ़ी चाल
सहारनपुर। झमाझम बारिश के बीच शिवभक्तों की संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के चलते मिली गर्मी से राहत ने कांवड़ियों के जोश को बढ़ा दिया है और दूर दराज के कांवड़िए ठंडे मौसम में अधिक से अधिक दूरी तय करने का प्रयास कर रहे हैं।
बुधवार को सुबह से ही घटा छाई हुई थी। बौछार तो 9 बजे से ही शुरू हो गई। लेकिन 10 बजते ही बारिश तेज हो गई और लगभग डेढ़ घंटे तक रही। उसके बाद हल्की बारिश दोपहर बाद तक होती रही। जिससे गर्मी से तो राहत मिली ही ठंडे मौसम ने भी कांवड़ियों में जोश भर दिया। कांवड़ियों की संख्या अब बढ़ गई है। पूरा क्षेत्र बम-बम, बोल बम से गूंजता रहा। कांवड़ शिविरों में भी कांवड़ियों की भीड़ लगने लगी। कांवड़ियों ने शिविरों में विश्राम किया और प्रसाद लेकर गंतव्य की ओर बढे़।
बारिश ने मरम्मत के कार्य में डाला व्यवधान
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, मगर सड़क की मरम्मत, डिवाइडर की सफाई और बैरीकेडिंग करने का काम अभी तक जारी है। बुधवार को हुई बारिश ने इस तैयारी में खलल डाली। आलम यह है कि कांवड़ मार्ग, जिसमें देहरादून मार्ग प्रमुख है, जगह-जगह से जर्जर है। राकेश केमिकल चौकी के पास सड़क में एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसे मिट्टी डालकर भरा गया था, मगर बारिश के बीच हैवी ट्रैफिक चलने की वजह से गड्ढे की मिट्टी निकलकर सड़क पर आ गई है। ऐसे में शिवभक्तों को खासी परेशानी हो रही है।