{"_id":"5951554f4f1c1b805b8b46eb","slug":"11498502479-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह शासन को जाएगा शिक्षकों का रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माह शासन को जाएगा शिक्षकों का रिपोर्ट कार्ड
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर माह शासन को जाएगा शिक्षकों का रिपोर्ट कार्ड
सहारनपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में अब शिक्षकों की लापरवाही नहीं चल सकेगी। नई आदेश के अनुसार प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को अध्यापन की रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी। नियमानुसार प्रधानाचार्यों को सप्ताह में कक्षा छह से दस तक 12 पीरियड और इंटर की कक्षाओं के अध्यापकों को 30 पीरियड लेना अनिवार्य हैं। अन्य अध्यापकों के लिए सप्ताह में 36 पीरियड अध्यापन कार्य करना अनिवार्य हैं। लेकिन ज्यादातर शिक्षक नियमों को ताक पर रखकर मनमानी करते आए हैँ।
शासन की ओर से शिक्षकों के नया आदेश जारी किया गया है। शिक्षकों को स्कूल देरी से पहुंचने, स्कूल में इधर उधर घूमने जैसी आदतों को बदलना होगा। नए शेडयूल के अनुसार शिक्षकों के अध्यापन कार्य की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। ऐसे में नियमानुसार प्रधानाचार्य को सप्ताह में कक्षा छह से दस तक 12 पीरियड और इंटर की कक्षाओं के अध्यापकों को 30 पीरियड लेना अनिवार्य है। अन्य अध्यापकों को 36 पीरियड लेने अनिवार्य कर दिए गए हैं। प्रवक्ता के पास दो पीरियड है तो उसको छोटी कक्षाओं में दो से तीन पीरियड लेने होंगे।
उधर, डीआईओएस द्वितीय आशुतोष भारद्वाज का कहना है कि राजकीय इंटर कॉलेजों में अध्यापन करने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। ऐसे में लापरवाही करने वाले शिक्षक कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।