{"_id":"59496ca64f1c1bbc468b488f","slug":"11497984166-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर विभाग 21-14-49","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्यकर विभाग 21-14-49
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी से होजरी और कपडे़ के बाजार पर पडे़गा असर
सहारनपुर। केंद्र सरकार जीएसटी को एक जुलाई से लागू करने की कवायद में जोरशोर से लगी है। जीएसटी लागू हो जाने से होजरी और कपडे़ के बाजार पर इसका असर पड़ना तय है। व्यापारियों का कहना है कि कई वस्तुओं पर लगाए गए अप्रत्यक्ष कर से भी महंगाई बढ़ने की पूरी संभावना है।
एक जुलाई से लागू होने वाली जीएसटी से बाजार में कई वस्तुएं मंहगी होने की आशंका है। व्यापारी नेता विवेक मनोचा और एसके दुआ का कहना है शहर में कपडे़ और होजरी का बड़ा कारोबार है। होजरी पर वैसे तो जीएसटी में पांच प्रतिशत टैक्स लगाया है, लेकिन इसकी डाईंग पर 14 फीसदी कर का अधिरोपण किया गया है। इससे होजरी के आइटम का मंहगा होना लाजिमी है, क्योंकि डाईंग के बिना होजरी का सामान नहीं बन सकते हैं। इसी प्रकार कपडे़ पर भी जीएसटी में पांच फीसदी की दर से कर लगाया गया है। आजादी के बाद से पहली बार कपडे़ पर कर लगाया गया है। इसका कपड़ा बाजार पर विपरीत असर पडे़गा। उन्होंने मोबाइल का उदाहरण देते हुए बताया कि इसको तो पांच प्रतिशत कर के दायरे में रखा गया है, लेकिन इसकी बैटरी और चार्जर पर 14 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है। इसके लिए दोनों का अलग अलग बिल काटने की ताईद की गई है। इससे महंगाई बढ़ना तय है।