{"_id":"59496ba54f1c1ba25e8b46ce","slug":"11497983909-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान का महीना तमाम महीनों का सरदार: मुफ्ती जकरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान का महीना तमाम महीनों का सरदार: मुफ्ती जकरिया
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान का महीना तमाम महीनों का सरदार : मुफ्ती जकरिया
देवबंद (सहारनपुर)। मुकद्दस रमजान की विशेष इबादतों में शामिल नमाज-ए-तरावीह में कुरान पाक मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। रमजान की 24वीं शब में कई स्थानों पर कुरान पाक मुकम्मल कराया गया, जहां लोगों ने अल्लाह से रो-रोकर दुआएं मांगी।
मोहल्ला ख्वाज बख्श में असद सिद्दीकी के 15 वर्षीय पुत्र हाफिज अनस सिद्दीकी ने तरावीह की नमाज में कुरआन-ए- करीम मुकमल किया। इस अवसर पर मुफ्ती जकरिया ने कहा कि रमजान का महीना पूरे साल के महीनों का सरदार होता है, जिसमें अल्लाह ताआला अपने बंदों के लिए रहमतों और बरकतों के दरवाजे खोल देता है। उन्होंने कहा कि बेहद खुशनसीब हैं वो मां-बाप जिनके बच्चों ने अल्लाह के कलाम को अपने सीनों में महफूज कर लिया। जन्नत में कुरान पाक हिफ्ज करने वालों का मरतबा बड़ा ही ऊंचा होगा। मुफ्ती जकरिया ने तमाम लोगों से अपने बच्चों को कुरान की तालीम जरूर दिलाए जाने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने मुल्क के अमनो अमान व आपसी सौहार्द के लिए दुआ कराई। इसके अलावा मोहल्ला किला, पठानपुरा, खानकाह और बड़जियाउलहक पर भी 24वीं शब पर तरावीह मुकम्मल कराई गई। इस मौके पर मजलिस इत्तेहाद मिल्लत के महासचिव अथर उस्मानी, यासिर उस्मानी, इंजीनियर ताहिर अंसारी, सैय्यद वजाहत शाह, नजम सिद्दीकी, मौलाना शारिक, मंसूर उस्मानी, मौ. साबिर, हाफिज अदनान यूसुफ, नौशाद उस्मानी, मास्टर सरवर, सादिक अंसारी, मौ. गय्यूर, फैजी मसूदी, मौ. नईम, फैसल मसूदी, फरीद अहमद आदि मौजूद रहे।