{"_id":"5cb372b4bdec22147163c8c9","slug":"111555264180-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर विद्यालीय क्रिकेट प्रतियोगिता 21 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर विद्यालीय क्रिकेट प्रतियोगिता 21 अप्रैल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन इस बार भी अंतर विद्यालीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। प्रतियोगिता 21 अप्रैल से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता की जानकारी देने के लिए एसोसिएशन की ओर से रविवार को पत्रकार वार्ता की गई।
एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व क्रिकेटर शशांक शारदा की याद में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी, जिनमें से ज्यादातर की एंट्री आ चुकी है। एंट्री कराने वाली टीमों में आशा मॉडर्न स्कूल, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मैरी एकेडमी, रेनबो स्कूल आदि शामिल हैं। खिलाड़ियों को मैच के दौरान स्कूल से जारी अपना पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। इस बार 12वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी भी टीम का हिस्सा रह सकेंगे। विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान करने के साथ ही व्यक्तिगत पुरस्कार भी रहेंगे। पत्रकार वार्ता में बिलाल अहमद, फुरकान कुरैशी, शाहिद, रिषी चौधरी आदि मौजूद रहे।