{"_id":"5c76dc38bdec2273875d670f","slug":"111551293496-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए बाइक रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए बाइक रैली निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने शहर में मोटरसाइकिल रैली निकाली और जनांदोलन के लिए लोगों का आह्वान किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच नहीं तो वोट नहीं।
बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस एवं महासचिव आदित्य सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए अधिवक्ता बार परिसर में एकत्रित हुए। वहां से अधिवक्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली शुरू की। हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर कचहरी परिसर से रैली शुरू हुई और कोर्ट रोड, घंटाघर, खान आलमपुरा, जिला अस्पताल चौक से होती हुई सिविल कोर्ट परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। अधिवक्ताआें ने हाईकोर्ट बेंच के आंदोलन में सहयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस ने कहा कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से वादकारियों को कम खर्चे पर जल्द न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट बेंच नहीं तो वोट नहीं। केंद्र एवं राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकारें हैं। सरकार शीघ्र ही पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की घोषणा करे। रैली समापन पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। रैली में रवि तोमर, जयवीर सिंह पुंडीर, अशोक पोसवाल, अजय शर्मा, सतीश चौधरी, आकिल फारुख, जमाल साबरी, फैजान अहमद, सतीश सहजवा, राव शाहिद, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार राणा, संदीप राठोर, सचिन सलूजा, मुनव्वर खान, जयद्रथ पंवार, अश्चनी कुमार, एजाज अहमद, अरविंद आर्य, जसबीर सिंह पंवार, अनिल, प्रमोद, रजनीश, आमिर खान, नौशाद, मोहन सिंह चौहान, शैलेंद्र तिवारी, नीरज तिवारी, जयवीर सिंह, संजीव शर्मा, बाबूराम, अनीता शर्मा, रेखा कश्यप, शिल्पा, प्रवीन चौधरी, अनिल पैगवाल, अनुज सैनी, अमजद एडवोकेट शामिल रहे।
दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भी निकाली बाइक रैली
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन द्वारा हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग के लिए बाइक रैली निकाली गई और प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में रैली कलक्ट्रेट से शुरू होकर कोर्ट रोड, घंटाघर, जिला अस्पताल होती हुई कलक्ट्रेट पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि 37 साल से अधिवक्ता बेंच की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस मांग को नजरअंदाज कर रही है। वादकारियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने के लिए पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना जरूरी है। रैली का संचालन महासचिव जितेंद्र सिंह पुंडीर ने किया। रैली में कृपाल सिंह, ज्ञान सिंह पुंडीर, हुक्म सिंह, यशपाल सिंह, नरेश गुप्ता, विनोद शर्मा, हरनाथ सिंह, वेद प्रकाश, जगवीर सिंह, रणवीर सिंह राठौर, महावीर सिंह सैनी, चौधरी जसवीर सिंह, देशराज सिंह, अरुण वर्मा, नाहिद खानम, प्रदीप कुमार, दुष्यंत त्यागी, भीम सिंह, कामराज पुंडीर, मान सिंह, हरकेश, रोहिल नजर, सतेंद्र गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन
दो फरवरी को की जाएगी रूपरेखा तैयार
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना के लिए आंदोलन होगा। आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए दो फरवरी को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के परिसर में केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक साढ़े 11 बजे बैठक होगी।