{"_id":"5c69a7eabdec22499d272957","slug":"111550428138-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह जगह फुंके पाक के पुतले, कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह जगह फुंके पाक के पुतले, कैंडल मार्च निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगह जगह फुंके पाक के पुतले, कैंडल मार्च निकाला
रामपुर मनिहारान/नकुड़/लखनौती/बड़गांव/छुटमलपुर/गंगोह/चिलकाना/बेहट/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। पुलवामा हमले को लेकर जन आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के देहात में लगातार पाक के पुतले जलाने के साथ ही केंद्र सरकार से पाक और आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग तेज हो रही है। इसके साथ ही शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाल कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का क्रम भी जारी है।
रामपुर मनिहारान में नंदपुर के प्रधान महिपाल सिंह की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुज्जमिल सैफी के नेतृत्व में नगर के कैंडल मार्च निकाला गया। भाकियू अंबावत के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय गुर्जर प्राचारिणी ंके अध्यक्ष चौधरी देवराज के नेतृत्व में भी कैंडल मार्च निकाला गया।
नकुड़ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंघल की अगुवाई में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। अंबेहटा व फंदपुरी में सर्व समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। क्षेत्र की आर्य समाजों में रविवार को हुए साप्ताहिक सत्संग के बाद प्रधान श्रीराम शर्मा की अगुवाई में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। गांव लखनौती में कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
बड़गांव के झबीरण गांव में जय भवानी ग्रुप ने संजय राणा की अगुवाई में पाकिस्तान का पुतला दहन किया। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री बिक्रम सिंह पुंडीर ने पाकिस्तान की कायरता पूर्वक हरकत पर रोष प्रकट किया।
छुटमलपुर में सुधीर सैनी, अजय पुंडीर, सुशील चौधरी की अगुवाई में ज्योति किरण चौक पर नारेबाजी के बीच पाक का पुतला फूंका।
गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान से रालोद नेता हाजी सलीम कुरैशी की अगुवाई में पाकिस्तान का पुतला फुंका। रोटरी क्लब द्वारा भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धासुमन समर्पित किए गए। गांव चमनपुरा में भी भारतीय सामाजिक सेवा समिति ने अध्यक्ष रविंद्र सैनी की अगुवाई में पाकिस्तान का पुतला फूंका।
चिलकाना में आतंकी हमले के विरोध में सर्व समाज की बैठक में समाजसेवी जयनाथ शर्मा तथा चेयरमैन अकबर कुरैशी की अगुवाई में जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखकर जवानों के बलिदान को याद किया गया। पठेड बस स्टैंड पर सर्व समाज के लोगों ने संजय कपिल तथा चौ. मोहकम सिंह के नेतृत्व में एकत्र होकर पाकिस्तान के पुतले को फूंका तथा पाकिस्तान विरोधी नारे लगा कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। सुल्तानपुर में शनिवार की रात लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
बिहारीगढ़ में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इकाई के नगर अध्यक्ष अशोक राठौड की अगुवाई में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला।
बेहट में अखिल भञारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष शिवम कांबोज की अगुवाई में रविवार को दीपक जलाकर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका।