फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जुमलेबाज सरकार ने किसानों को कर दिया बर्बाद: ऋषिपाल

जुमलेबाज सरकार ने किसानों को कर दिया बर्बाद: ऋषिपाल

Thu, 07 Feb 2019 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
जुमलेबाज सरकार ने किसानों को कर दिया बर्बाद: ऋषिपाल
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावत ने कहा कि केंद्र की जुमलेबाज सरकार ने किसान और देश को बर्बाद कर दिया है। हाल ही में पेश किए बजट में भी किसानों के साथ धोखा किया गया। उन्होंने 19 फरवरी को दिल्ली में होने वाले देश बचाओ, किसान बचाओ रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पंजाबी बाग स्थित पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष नीरज चौधरी के आवास पर भाकियू (अंबावत) की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश और किसानों को काफी पीछे धकेल दिया है। चुनाव से पूर्व किए वायदे झूठे निकले। भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान है। देश में आज बेरोजगारी, भुखमरी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसानों का कर्जा माफ, किसान वृद्धा पेंशन पांच हजार करने, किसान आयोग का गठन करने, गन्ना मूल्य भुगतान एक्ट के अनुसार 14 दिन में ब्याज सहित देने, बिजली के बढ़े हुए दाम को वापिस लेने सहित अनेक मांगों को लेकर 19 फरवरी को दिल्ली में देश बचाओ, किसान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। जब तक सरकार किसानों को उनका हक नहीं देगी, तब तक सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान साहब सिंह, ठाकुर सुखबीर सिंह, चौधरी तकी, पवन, चौधरी कटार सिंह, चौधरी रामपाल अंबावत, सुखबीर सिंह, राहुल गुर्जर, जयपाल चौहान, अर्जुन सिंह, ओमपाल, मनोज एडवोकेट, रजत, राजीव, हरपाल सिंह, हरेंद्र सैनी, वेदपाल राणा, चौधरी प्रीतम सिंह, सोहनवीर राणा, अनिल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed