{"_id":"5be49539bdec2269612ad104","slug":"111541707065-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाडी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाडी मिली
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। क्षेत्र में होने वाली घटनाओं से निपटने के लिए शासन द्वारा गंगोह कोतवाली को एक और नई गाड़ी उपलब्ध कराई गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कोतवाली प्रांगण से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्षेत्राधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वाहन के मिलने से पुलिस घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच सकेगी। उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने टीम के सदस्यों को नगर एवं देहात क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने और खासतौर से बालिका विद्यालयों के आसपास शरारती तत्वों पर निगाह रखने के निर्देश दिए।। उन्होंने शरारती तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।