{"_id":"5bafcf18867a554f135b8ba4","slug":"111538248472-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी और योगी राज में नहीं चलेगा घोटाला: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी और योगी राज में नहीं चलेगा घोटाला: सांसद
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी और योगी राज में नहीं चलेगा घोटाला : सांसद
सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि मोदी और योगी राज में घोटाला नहीं चलेगा। जनता के पैसे का दुरुपयोग करने पर गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। अधिकारी अपनी कार्यशैली में परिवर्तन
लाएं और योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं।
विकास भवन सभागार में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिशा निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि किसी विभाग या ठेकेदार ने जानबूझकर गलत कार्य किए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर पैनी नजर रखें। सांसद ने अमृत योजना की समीक्षा करते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीएम से अमृत योजना के लिए अलग से बैठक बुलाने के लिए कहा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसलों के क्षति का सर्वे कराकर बीमा कंपनी से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा की। सांसद ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा हैंडपंपों की पाइप लाइन खराब पाए जाने की शिकायती पत्रों का जवाब न देने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता फटकार लगाई। विद्यालयों में स्वच्छता पर विशेष जोर देने के निर्देश बीएसए को दिए। उन्होंने जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) के अंतर्गत अगस्त माह तक हुए भौतिक और वित्तीय प्रगति की सूचना तलब की। सांसद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, मनरेगा, कृषि सिंचाई योजना, मिड डे मील योजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि जब भी कोई योजना पूरी तरह से परिपक्व हो जाए तो तो उसके लोकार्पण के लिए सांसद, विधायकों को अवगत कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने सांसद को आश्वासन दिया कि अगली बैठक से पहले दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। मजबूती के साथ सभी योजनाओं में भौतिक व वित्तीय प्रगति में गति लाई जायेगी। विधायक देवेंद्र निम, मसूद अख्तर, नरेश सैनी, महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख सढ़ौली कदीम हंसराज गौतम, पीडी डीआरडीए दुुष्यंत, जिला विकास अधिकारी मंशा राम यादव मौजूद रहे।
-----------------------------
कांग्रेस विधायकों के लिए नहीं लगाई कुर्सी
सहारनपुर। दिशा की बैठक में जब कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी पहुंचे तो मंच पर उनके लिए कुर्सियां नहीं लगाई गई थी। यह देखते हुए ही सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत कुर्सियां लगाने के निर्देश दिए।