{"_id":"5ba693b0867a5501370efcdd","slug":"111537643440-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमोडायलिसिस यूनिट में लगेंगी तीन नई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमोडायलिसिस यूनिट में लगेंगी तीन नई मशीनें
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमोडायलिसिस यूनिट में लगेंगी तीन नई मशीनें
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में बनी हेमोडायलिसिस यूनिट पर मरीजों की अधिक मांग को को देखते अब में तीन नई डायलिसिस मशीनें लगाई जाएंगी। कुछ ही दिन पहले प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय की ओर से शासन को पत्र लिखा गया था। शासन ने मांग को स्वीकारते हुए मशीनों के लिए स्वीकृति दे दी है।
बता दें कि हेमोडायलिसिस यूनिट की स्थापना करीब दो वर्ष पहले की गई थी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यूनिट में कुल दस बेड की व्यवस्था है। इसमें नौ बेड हेपेटाइटिस-सी निगेटिव के लिए हैं, जबकि एक बेड हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव के लिए है। यूनिट की स्थापना के दिन से बड़ी संख्या में मरीज वेटिंग में चल रहे हैं। हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव के मरीज अधिक आ रहे हैं, मगर बेड केवल एक है। ऐसे में 18 मरीज अभी वेटिंग में हैं।
करीब एक वर्ष पहले वेटिंग मरीजों की संख्या 40 के आसपास थी, मगर इलाज नहीं मिलने की वजह से मरीज यहां से लौट गए। इसी प्रकार हेपेटाइटिस सी निगेटिव में भी अनेक मरीज अभी वेटिंग में हैं। ज्यादा मरीजों को देखते हुए ही प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय ने कुछ दिन पहले ही शासन को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने तीन डायलिसिस मशीनें देने की मांग की थी। अब प्रमुख अधीक्षक को शासन से पत्र में मांग की स्वीकृति दी गई है। जल्द ही यूनिट में तीन नई मशीनें और लगेंगी। इनमें दो मशीन पॉजिटिव मरीजों के लिए और एक निगेटिव मरीजों के लिए होगी।
विज्ञापन
-----
कुछ ही दिन पहले शासन को पत्र लिखकर यूनिट के लिए और डायलिसिस मशीनों की मांग की थी, इसे शासन ने स्वीकार कर लिया है। संभावना है कि एक माह में तीन नई मशीनें मिल जाएंगी। इसके बाद निश्चित ही मरीजों की समस्या कम होगी। कोशिश यही है कि अस्पताल में आने वाला मरीज निराश होकर न लौटें।
-- डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय, प्रमुख अधीक्षक, चिकित्सा।