फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

Sat, 15 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
सहारनपुर। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ रही शिकायतों और निस्तारण में आ रही लापरवाही को देखते हुए शुरू किए गए हेल्प डेस्क के साथ अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। एसडीओ को निस्तारण के लिए सात दिन का समय दिया गया है। सात दिन में निस्तारित नहीं किया गया तो अधिशासी अभियंता और फिर अधीक्षण अभियंता तक निस्तारण के लिए शिकायत पहुंचेगी। ऐसे में निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर लापरवाही के मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर में विद्युत निगम ने समस्याओं के निस्तारण के लिए हेल्प डेस्क बना दिया है। लोगों की समस्याओं को लापरवाही के चलते लटकाए जाने से रोकने के लिए शिकायतें हेल्प डेस्क पर दर्ज की जा रहीं हैं। इसके साथ ही शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को समय भी निर्धारित किया गया है। दस किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीओ को सात दिन का समय दिया जाएगा। सात दिन में समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो स्वत: ही शिकायत अधिशासी अभियंता को स्थानांतरित हो जाएगी। जहां दो दिन का समय दिया जाएगा। वहां भी दो दिन में निस्तारित नहीं की गई तो अधीक्षण अभियंता को शिकायत स्थानांतरित हो जाएगी। इसके अलावा मुख्य अभियंता से लेकर निदेशक तक मामला पहुंचेगा। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ घरेलू कनेक्शन का ही नहीं अन्य कनेक्शन के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। जिसमें 10 से 25 किलोवाट के कनेक्शन की शिकायत का निस्तारण सीधे अधिशासी अभियंता स्तर से होगा और सिर्फ सात दिन का समय दिया जाएगा। उसके बाद तीन दिन का समय अधीक्षण अभियंता और दो दिन का समय मुख्य अभियंता को दिया जाएगा। 25 किलोवाट से अधिक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की समस्या के लिए अधिशसी अभियंता को तीस दिन का समय दिया जाएगा। उसके बाद अधीक्षण अभियंता को एक दिन का और मुख्य अभियंता को भी एक दिन का समय ही मिलेगा। अस्थायी कनेक्शन, नाम परिवर्तन, लोड बदलने, कैटेगरी बदलने के लिए सात दिन का, बिल ठीक करने के लिए दो दिन का, मीटर संबंधी शिकायत के लिए चार दिन का, चोरी की शिकायत के बारे में दो दिन का, स्थायी रूप से कनेक्शन काटने संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए सात दिन का समय प्रारंभिक रूप से दिया जाएगा। उसके उच्च अधिकारियों को एक एवं दो दिन का समय दिया जाएगा। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इससे काफी समय तक लंबित रहने वाली शिकायतों में कमी आएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं को समस्या के निस्तारण के लिए अधिक समय इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed