फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घायलों की चीख से गूंज उठा हाईवे, दौड़ पड़े लोग

घायलों की चीख से गूंज उठा हाईवे, दौड़ पड़े लोग

Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
घायलों की चीख से गूंज उठा हाईवे, दौड़ पड़े लोग
सहारनपुर। देवबंद के तल्हेड़ी के साखन नहर के पास हुई सड़क दुर्घटना इतनी भयावह थी कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हादसे के बाद घायलों की चीखें दूर-दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग अपना काम छोड़ कर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस का इंतजार किए बिना ही कार में फंसे घायलों को निकालना शुरू किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह ट्रक चालक ढाबे के सामने हाइवे पर ही ट्रक को खड़ा कर चाय पीने के लिए चला गया। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अंशुल गुप्ता की कार ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद हाइवे पर कोहराम मच गया। लबकरी गांव के मोहम्मद खुशहाल प्रधान, मिस्त्री शमशाद ने अन्य लोगों को बुलाकर घायलों को निकलवाया। उसने बताया कि वह शमशाद के साथ बाइक से जरूरी काम से सहारनपुर जा रहे थे। जब लोगों की भीड़ देखी तो सड़क हादसे का पता चला। इसके बाद वह कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।
विज्ञापन


आधा घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे घायल
मोहम्मद खुशहाल का आरोप है कि घटना के बाद कई बार उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर हादसे की सूचना दी। परंतु पुलिस आधा घंटे बाद मौके पर पहुुंची। एंबुलेंस को भी सूूचना दी, लेकिन एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंची। घायलों को पुलिस तत्काल अस्पताल भिजवा देती तो शायद कोई जिंदगी बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरआई अजय गुप्ता ने भिजवाया हेलीकाप्टर
गंभीर रूप से घायलों अंशुल गुप्ता, उसकी बेटी माही, शैली और भव्य को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन सूचना मिली कि सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर बुरी तरह से जाम लगा हुआ है और कई घंटे तक खुलने की उम्मीद नहीं है। जबकि माही और अंशुल की हालत अधिक गंभीर बनी हुई थी। जिस पर एनआरआई अजय गुप्ता से संपर्क कर हेलीकाप्टर मंगवाया गया। राकेश केमिकल चौकी के निकट हेलीकाप्टर उतरा और वहां से घायलों को दो बार में देहरादून ले जाया गया।


नौ माह पूर्व खड़ी बस से टकराई थी कार, हुई थी पांच की मौत
नौ माह पूर्व 16 नवंबर 2017 को शहर के अंबाला रोड पर चीतल ढाबा के सामने असंतुलित होकर कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस के पीछे जा टकराई। जिसमें शहर के मोहल्ला नुमाइश कैंप के केशव नगर निवासी डेयरी संचालक सोमनाथ भंडारी और उनके परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में टूरिस्ट बस चालक कोलकाता निवासी कार्तिक चंद्र पाल की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed