फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पोल खोल धावा बोल रैली की सफलता को किया जनसंपर्क

पोल खोल धावा बोल रैली की सफलता को किया जनसंपर्क

Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पोल खोल धावा बोल रैली की सफलता को किया जनसंपर्क
नानौता (सहारनपुर)। रालोद द्वारा प्रदेश व केंद्र सरकार की कमियों को उजागर करने के लिए आयोजित पोल खोल-धावा बोल रैली अभियान चलाया जा रहा है। नकुड़ में आयोजित रैली को सफल बनाने हेतु प्रदेश महासचिव व जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र के अनेक गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की कमियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पोल खोल-धावा बोल अभियान के तहत रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा नकुड़ में 24 जुलाई को एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को सफल बनाने के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह व जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम द्वारा टिकरौल, छछरौली, लंढौरा, बरसा, पठानपुरा आदि गांव में दौरा किया। इस दौरान ग्राम छछरौली में में प्रदेश महासचिव चौधरी धीरसिंह, जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम व अशोक मुखिया ने कहा कि रालोद ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जोकि किसान, मजदूर के हित की बात करती है। उन्होंने नकुड़ में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व प्रधान नवीन चौधरी, मोनू, फरहान, दानिश, सुरेंद्र बाबा, सराफत, सतपाल चौधरी, ज्ञान सिंह, रविन्द्र प्रधान, गणेश पंवार, वहाब सिंह, आनंद, लोकिंद्र आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed