{"_id":"5b33df8f4f1c1b64068b8914","slug":"111530126223-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की वजह से लेट नहीं होंगी यात्री रेल गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की वजह से लेट नहीं होंगी यात्री रेल गाड़ियां
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अब मालगाड़ियों के कारण यात्री गाड़ियों को लेट नहीं किया जाएगा। मालगाड़ियों को रोककर यात्री गाड़ियों को पहले निकाला जाएगा, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों के लेट होने पर रेलवे मुख्यालय से ही नजर रखी जाएगी और संबंधित अधिकारियों से लेट होने पर जवाब तलब किया जाएगा।
सहारनपुर में अक्सर मालगाड़ियों के चलते एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों को भी आउटर पर खड़ा कर दिया जाता है। ऐसा सिर्फ सहारनपुर में ही नहीं अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी किया जा रहा है। जिससे ट्रेनें काफी लेट हो रहीं हैं। जिस पर रेलवे मुख्यालय ने सख्ती दिखाई है। प्रमुख ट्रेनों के पांच मिनट भी देरी से पहुंचने पर मुख्यालय द्वारा संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट तलब की जाएगी। रेलवे मुख्यालय ट्रेनों के लेट होने पर निगरानी रख रहा है। जिस स्टेशन पर भी ट्रेन लेट होगी, वहां से हर दिन की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। जिसमें ट्रेन लेट होने का कारण एवं जिम्मेदार व्यक्ति के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। ट्रेनें लेट न हों इसके लिए मालगाड़ियों को जहां भी संभव होगा, रोक दिया जाएगा।
मुख्यालय से मिले हैं निर्देश
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि मालगाड़ी की वजह से एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनें लेट न हों, इसके लिए मालगाड़ी को रोककर ट्रेनों को पहले निकाला जाएगा। रेलवे मुख्यालय की तरफ से इस प्रकार के निर्देश मिले हैं।