{"_id":"5ae769274f1c1b60098b772a","slug":"111525115175-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएसी की टीम ने जांची निर्माण कार्यों की गुणवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएसी की टीम ने जांची निर्माण कार्यों की गुणवता
Updated Tue, 01 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। विकास खंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत कुरड़ीखेड़ा जहानपुर में हुए सीसी निर्माण कार्य के भौतिक सत्यापन के लिए पहुंची टीएसी की टीम ने बारीकी से जांच पड़ताल की।
जनपद की 10 बड़ी ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की शासन स्तर से जांच करायी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को विकास खंड मुजफ्फराबाद की बड़ी ग्राम पंचायत कुरडीखेड़ा जहानपुर में जांच टीम पहुंची। जांच टीम ने गुरुद्वारे से नरेश के घर तक तथा मेन सड़क से योगेश के घेर तक होकर जाने वाली सीसी रोड का भौतिक सत्यापन किया। टीएसी की अगुवाई कर रहे पंचायत राज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि शासन स्तर से वित्तीय वर्ष 15-16 से वित्तीय वर्ष 17-18 में हुए सीसी रोड के निर्माण की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 57 सीसी व विकास कार्यों में से अभी 21 सीसी व विकास कार्यों का ही भौतिक सत्यापन किया जा सका है जिसमें कुछ कार्य सही हैं तथा कुछ में खामियां भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि सीसी रोड ज्वाइंट डाल कर नहीं बना है इससे वह जल्द ही टूट जाती है।
उन्होंने शौचालयों की दशा भी ठीक न पाए जाने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों नकलीराम, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रवेज आदि ने प्रधान व सचिव पर आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान देहरादून रहने लगे हैं व सचिव गांव में आते ही नहीं है। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विक्रांत त्यागी, ग्राम प्रधान सुलेखचन्द, जेई इलम चन्द आदि मौजूद रहे। उधर ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के आरोपों को नकारा है।