फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   समय से परियोजना पूरी नहीं करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम

समय से परियोजना पूरी नहीं करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम

Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
समय से परियोजना पूरी नहीं करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम
समय से परियोजना पूरी नहीं करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन


सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मासिक समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों का अनुपालन ना करने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा। समय से परियोजनाओं को पूरा नहीं करने वाले विभागों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बच्चों के सुधार कार्यक्रम में रूचि ना लेने के चलते नागल व नकुड़ के बाल विकास एवं पुष्टाहार कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के भी निर्देश दिए।
सोमवार को विकास भवन सभागार में मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि पिछली बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को प्राइमरी व सामुदायिक चिकित्सा केन्द्रों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे। लेकिन उनके कार्यालय से औचक निरीक्षण की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मासिक बैठकों में लिए गये निर्णयों का पालन ना करने वाले अधिकारियों को अब बख्शा नहीं जायेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य पोषण मिशन के तहत गांव में 75 प्रतिशत गर्भवती महिलायें आयरन फोलिक एसिड की निर्धारित मात्रा का सेवन करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीडीपीओ को निर्देश दिए कि जनपद में एक भी बच्चा पोलियो ड्राप से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को हर ब्लॉक से पांच-पांच स्कूल चिह्नित कर उन्हें मॉडल बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव सहित सभी विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम पीके पांडे ने कार्य पूर्ण होने पर जिला पंचायत अधिकारी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ब्लॉक नकुड में पिलखनी अड्डा से तिरपडी और बुल्लेवाला गांव की ओर सड़क पर लेपन कार्य किया जाना था, जिसमें एक प्रतिशत कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक मुजफ्फराबाद के ग्राम फरकपुर नवादा बुड्ढाखेड़ा से गदरहेड़ी मार्ग पर नाथीराम शर्मा के खेत से समय सिंह के खेत की ओर भी सड़क का लेपन कार्य नही किया गया है। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि सभी संबन्धित लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि चेयरमैन के खिलाफ भी कार्रवाई करनी पड़ी तो वह भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed