{"_id":"5a96f8684f1c1bb5568b673a","slug":"111519843432-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रथा के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रथा के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर महाविद्यालय की रासेयो इकाई की प्रथम यूनिट के स्वयं सेवकों ने शिविर के सातवें दिन गांव घसौती में दहेज प्रथा पर जागरूकता रैली निकाली। वहीं, द्वितीय यूनिट ने गांव खानपुर में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया।
शिविर के सातवें दिन स्वयं सेवकों के बीच पहुंचे अखिल भरतीय गुर्जर प्रचारिणी सभा के मंत्री चौधरी मैनपाल, गोचर महाविद्यालय के मंत्री चौधरी तेज सिंह, कालेज प्राचार्य डा. चमन सिंह ने माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान स्वयं सेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। लघु नाटिकाओं के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या, एड्स, साक्षरता, नशा उन्मूलन पर छात्रों ने ग्रामीणों को संदेश दिया। इस मौके पर चौधरी तेज सिंह ने स्वयं सेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। चौधरी मैनपाल ने कहा कि हम सभी के ऊपर प्रकृति व समाज का ऋण होता है। यह ऋण हम पेड़ पौधे लगाकर व उनकी रक्षा कर उतार सकते हैं। इस मौके पर डा. जेपी सिंह, वाईके शर्मा, रवि कुमार, हिमांशु, डा. राजबीर सिंह, बीरबल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, सुभाष चंद शर्मा आदि का सहयोग रहा।