{"_id":"5a93093b4f1c1bea028b48dd","slug":"111519585595-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से युवक की मौत
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीतरों (सहारनपुर)। जलालाबाद मार्ग पर आगे के टायर में पंचर होने से कार पलट गई। जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके अन्य साथी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शामली के थानाभवन से कार में कुछ युवक गंगोह की तरफ आ रहे थे। शनिवार की रात जब कार जलालाबाद मार्ग पर थाना तीतरों थाना क्षेत्र में पहुंची तभी कार के अगले टायर में पंचर हो गया और कार चला रहा अंकित चौधरी पुत्र तेजवीर निवासी गांव छपरौली, बागपत कार से नियंत्रण खो बैठा और कार पेड़ों से टकराती हुई सड़क किनारे खाई में पलट गई।
कार पलटने से कार में सवार अंकित चौधरी के अलावा शंकर राणा (25 वर्ष) पुत्र कंवर सिंह, शहबाज निवासी थानाभवन, शामली, विक्की निवासी ग्राम बाबरी, थाना तीतरों के तड़क निवासी बलवीर घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान रात में शंकर राणा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सभी के परिजन अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।