{"_id":"5a905f004f1c1bb0098b4b5d","slug":"111519410944-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान ने किया एलान, सीएम से हर हाल मे मुलाकात होगी, सीएम नहीं मिले तो कर लेगा आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान ने किया एलान, सीएम से हर हाल मे मुलाकात होगी, सीएम नहीं मिले तो कर लेगा आत्मदाह
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। ताताहेड़ा निवासी बीएसएफ जवान अजय कुमार कहीं भी सुनवाई न हो पाने से व्यथित हो चुका है। मुख्यमंत्री से मिलने मथुरा पहुंचे अजय कुमार ने कहा है कि उसकी हर हाल में मुलाकात मुख्यमंत्री से होगी और उसे न्याय मिलेगा। उसने चेतावनी भी दी कि उसे मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने ही आत्मदाह कर लेगा।
बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान अजय कुमार परिवार के उत्पीड़न के मामले में न्याय की उम्मीद लिए मथुरा में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंच चुका है। उसने कहा कि अब तो सिपाही है जो दुश्मनों से जंग के लिए तैयार रहता है। लेकिन यहां तो अपने ही लोग दुश्मन बन रहे हैं और उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं। लोगों ने उसके परिवार को ही टारगेट बना लिया है, लेकिन वह हार नहीं मानेगा। वह हर हाल में न्याय हासिल करके रहेगा। उसकी मुख्यमंत्री से मुलाकात अवश्य होगी। वह बिना मुलाकात किए नहीं लौटेगा। वह तो पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। बिना न्याय लिए कैसे लौट जाए। उसकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने दी गई तो वह मुख्यमंत्री के आवास के सामने पहुंचकर आत्मदाह कर लेगा।
डीजीपी के पीए ने कहा कि बार्डर पर वापस लौट जा
बीएसएफ के जवान अजय कुमार ने आरोप लगाया कि वह न्याय की आस में डीजीपी से मिलने के लिए उनके कार्यालय गया था। लेकिन वहां डीजीपी नहीं मिले। वहां मौजूद डीजीपी के पीए ने उनकी बात सही से नहीं सुनी। यही नहीं उनके पीए ने उससे कहा कि जो होना था हो गया। वह वापस बार्डर ही लौट जाए।
विज्ञापन
जवान की मदद को ना सत्तापक्ष आगे आया ना विपक्ष
गंगोह। जयहिंद सेवा संस्थान की अध्यक्ष भारती यादव ने कहा कि जवानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाले सत्तापक्ष अथवा विपक्ष दोनों के ही नेता जवान अजय के परिवार के उत्पीड़न के मामले में चुप्पी साधें हुए है। कोई भी जवान की मदद के लिए आगे नही आ रहा है।