{"_id":"5a6cc9324f1c1bff388b4bf7","slug":"111517078834-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से चंद घंटे पहले संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी का पुत्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से चंद घंटे पहले संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी का पुत्र लापता
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शादी से चंद घंटे पहले नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला व्यापारी का पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग याहिया शाह निवासी होजरी व्यापारी माजिद शम्सी के पुत्र साफ्टवेयर इंजीनियर अशरफ की शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे बारात शहर के ही एक बैंक्वेट हॉल में जानी थी। अशरफ घर से नमाज को कहकर निकला था और लापता हो गया। लोग बारात ले जाने के लिए दूल्हे का इंतजार करते रहे। उसकी तलाश की गई पर कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार का कहना है कि अशरफ के परिजनों ने बताया कि उसकी मर्जी से ही शादी होने जा रही थी। लेकिन किन कारणों से वह चला गया यह जानकारी नहीं हो सकी। अशरफ के फोन की डिटेल मंगाई गई है। शीघ्र ही हकीकत सामने आ जाएगी।