फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधि विभाग के छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट की न्याय व्यवस्था जानी

विधि विभाग के छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट की न्याय व्यवस्था जानी

Fri, 12 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विधि विभाग के छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट की न्याय व्यवस्था जानी
विधि विभाग के छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट की न्याय व्यवस्था जानी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामिया डिग्री कॉलेज के विधि विभाग के छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का शैक्षणिक भ्रमण किया। जिसमें छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया का साक्षात अवलोकन किया।

सुप्रीम कोर्ट की कोर्ट नंबर 11 में चलने वाली प्रक्रिया को छात्रों ने देखा व सुना। इस दौरान छात्रों ने न्याय व्यवस्था की बारीकियों को भी जाना। साथ ही छात्रों ने कोर्ट परिसर में स्थित म्यूजियम का अवलोकन भी किया। जिसमें छात्रों ने भारतीय न्याय व्यवस्था और इसकी प्रक्रिया के इतिहास को जाना। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निर्णीत केस जैसे कि महात्मा गांधी हत्या केस, केशवानंद भारती और शाह बानो के केस आदि को समझा। आडियो वीडियो फिल्म के द्वारा छात्रों ने एक डाक्यूमेंट्री फिल्म सुप्रीम कोर्ट के 50 वर्ष एवं भारत में विधि विकास का आनंद भी लिया। विधि विभाग की अध्यक्ष बुशरा शफीक ने बताया कि छात्रों को इस प्रकार के दौरे पर ले जाने का उद्देश्य उनके पाठ्यक्रम को व्यवहारिक रूप से समझने तथा करियर में प्रगति करने के लिए योगदान देना रहा है। इस मौके पर डा. अश्वनी कुमार, अमितेश आनंद, राहुल देव त्यागी, आरिफ कुरैशी, अतुल वर्मा, विपिन राणा, विजय राणा, चांदनी, खुशबू, कमलेश, दीपक कुमार, सावन कुमार, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed