फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल

वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल

Tue, 05 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
सहारनपुर। स्प्रिंग बैल्स स्कूल का वार्षिक उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी सुनील इमेनुअल, पद्मश्री भारत भूषण, ग्रुप कैप्टन यूकेएस भदौरिया, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह और एसडीएम रामपुर मनिहारान राजेश गुप्ता रहे। उद्घाटन स्कूल निदेशक राणा कर्ण सिंह, राहुल सिंह, प्रधानाचार्य अलका कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य और गायन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। अनेक राज्यों के लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और रोचक बनाया। अंत में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहा। साथ ही मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी देखने के लिए उमड़े स्कूली बच्चे
फोटो संख्या: 6
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल समेत अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर उसका अवलोकन किया। अपनी जिज्ञासा के अनुरूप सवाल जवाब भी किए। प्राचार्य डॉ. मधु जैन ने विद्यार्थियों को प्रदर्शनी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि प्रदर्शनी पांच दिसंबर तक चलेगी, जिसमें कोई भी व्यक्ति पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed