{"_id":"5a24481f4f1c1bbd208b484b","slug":"111512327199-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता हुआ किशोर आठ घंटे में लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता हुआ किशोर आठ घंटे में लौटा
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
लापता हुआ बालक घर लौटा
सहारनपुर। मोहल्ला नवीनगर से लापता हुआ बालक आठ घंटे बाद घर लौट आया। मुजफ्फरनगर निवासी एक बालक के माता-पिता की 2011 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तभी से वह नवीनगर में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा है। शनिवार की दोपहर वह घर के नजदीक से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया। रात 10 बजे बालक घर लौट आया। उसने परिजनों को बताया कि दस लोग उसका अपहरण कर ले गए थे और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया था। वह जब होश में आया तो खुद को नानौता रेलवे स्टेशन पर पाया। वहां उसे दो पुलिसकर्मी मिले, जिन्हें उसने अपहरण की जानकारी दी। रात के समय पुलिसकर्मी ही उसे घर के नजदीक छोड़ गए। उधर, कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा का कहना है कि अपहरण की कोई घटना नहीं हुई है।
शादी में गया बुजुर्ग लापता
सहारनपुर। शादी में गया एक बुजुर्ग लापता हो गया। परिजनों ने तहरीर देकर बुजुर्ग की बरामदगी की मांग की। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सुलतानपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता सुखराम 29 नवंबर को नानौता क्षेत्र के गांव चौरा में शादी समारोह में गए थे। इसके बाद से उसके पिता घर नहीं लौटे। रिश्तेदारों में पिता की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।