{"_id":"59ce9d444f1c1bc8538b51ad","slug":"111506712900-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल का मैदान उपलब्ध कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल का मैदान उपलब्ध कराने की मांग की
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। गांधी इंटर कॉलेज के छात्रों के लिए भाकियू ने जिला विद्यालय निरीक्षक से खेल का मैदान उपलब्ध कराने की मांग की।
डीआईओएस को लिखे पत्र में यूनियन के नगराध्यक्ष श्याम सिंह पंवार ने बताया कि कस्बे में स्थित कॉलेज में गरीब तबके के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं परंतु प्रबंध समिति की ओर से बच्चों के खेलने के लिए खेल के मैदान की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे खेल गतिविधियों से वंचित रह जाते हैं। जन सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर सूचना प्राप्त हुई कि बिजली घर के पास स्थित विद्यालय की जमीन पर खेल का मैदान तैयार करने की विद्यालय की योजना है परंतु उक्त जमीन पर वर्तमान में किसी व्यक्ति द्वारा खेती की जा रही है। उनकी मांग है कि विद्यालय की ओर से बच्चों के लिए अविलंब खेल के मैदान की व्यवस्था की जाए अन्यथा की स्थिति में किसान यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी।
इस विषय में प्रबंधक अनवेश गर्ग का कहना है कि जिस जमीन पर खेल का मैदान बनना है उक्त जमीन पहले से ही ठेके पर दी हुई है। ठेके के अवधि पूरी हो जाने और खनन पर लगी रोक हट जाने के बाद उक्त भूमि पर क्रीड़ास्थल का निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।