फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ईद-उल-अजहा के लिए कड़ी सुरक्षा, ईदगाह पर पुलिस तैनात

ईद-उल-अजहा के लिए कड़ी सुरक्षा, ईदगाह पर पुलिस तैनात

Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा के लिए कड़ी सुरक्षा, ईदगाह पर पुलिस तैनात
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे शहर और देहात क्षेत्रों में निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गांवों में प्रधानों के साथ पुलिस की टीमें बना दी गईं। शहर में पुलिस के साथ पीएसी की तीन कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। ईदगाह की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा इकाइयों ने ईदगाह की चेकिंग की।
विज्ञापन

शनिवार को बकरीद के मौके पर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। खासकर कुर्बानी के समय पर शहर से लेकर देहात तक पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। पुलिस के साथ-साथ तीन कंपनियां पीएसी की लगाई गई हैं। शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों के साथ पुलिस की तैनाती की गई है। अंबाला रोड स्थित ईदगाह में सुरक्षा के लिए 200 कांस्टेबल एवं पीएसी तैनात की गई। एसएसपी, डीएम एवं अन्य अधिकारी शुक्रवार को ईदगाह की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पहुंचे। पुलिस एवं सुरक्षा इकाइयों की टीम ने स्नाइपर, मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वायड ने चेकिंग की। चेकिंग के बाद ईदगाह पर गार्ड तैनात कर दिए गए। जानवरों के बाड़े को बंद करा दिया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में चौकीदार, होमगार्ड और प्रधान की टीम बनाकर गांव की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस की मोटरसाइकिल मोबाइल की टीम को गश्त किए जाने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील गांवों में जगह-जगह बैठकें कराई गईं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। संवेदनशील गांवों में कुछ लोगों को पाबंद भी किया गया है और लोगों के साथ बैठकें की गईं हैं। पुलिस की टीमें बनाकर गांवों में गश्त कराई जा रही है। शहर में ईदगाह पर भी सुरक्षा टीमें लगा दी गईं हैं।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा की नमाज का वक़्त
स्थान समय (सुबह)
ईदगाह (अंबाला रोड) 9.45
जामा मस्जिद कलां (चौक फव्वारा) 7.30
मस्जिद आइनों वाली (चौकी सराय) 9.15
मस्जिद ख्वाजा वाली (चौकी सराय) 10.00
मस्जिद कमंग्रान (अब्दुल कलाम चौक नखासा) 7.15
मस्जिद बड़ी सराय (चौक नखासा) 6.15
मस्जिद चौक बाजदारान 6.15
मस्जिद बाग वाली (पुरानी चुंगी) 6.15
मस्जिद लुहारों वाली (मोहल्ला आली) 6.30
मस्जिद मरकज वाली (पुल बंजारान) 6.45
मस्जिद एक मिनारा (मंडी समिति रोड) 6.15
मस्जिद हजरत (चौक शाहमदार) 7.00
पुरानी जामा मस्जिद (चूड़ी बाजार) 7.00
मस्जिद मदीना (लिंक रोड) 7.00
मस्जिद (चौक घंटाघर) 7.15
मस्जिद खालापार (बड़ी इमाम बारगाह) 7.30
मस्जिद दो मंजिली (पुल कंबोहान) 7.30
मस्जिद याहिया शाह (पक्का बाग) 7.30
मस्जिद मदरसा मजाहिर उलूम (जदीद) 7.30
मस्जिद मदरसा मजाहिर उलूम (क़दीम) 7.30
मस्जिद बाग वाली (गोटे शाह) 8.00
मस्जिद दर्जियान ( मोहल्ला लक्खीगेट) 7.00
मस्जिद अनवारे मुस्तुफाई (मोहल्ला झोटेवाला) 8.00
मस्जिद मेमरान (शाहबेहलोल) 8.00
मस्जिद ईद्दी शाह (जेबीएस कॉलेज) 8.00
मस्जिद मदरसा इशातुल कुरआन (साबरी बाग) 8.00
मस्जिद कुतुबवाली (खान आलमपुरा) 8.00
मस्जिद गाड़ों वाली (पिलखन तला) 8.00
मस्जिद वल्ली वालान (चौक गालिब रसूल) 8.30
मस्जिद शाहजहानी (खान आलमपुरा) 9.00
मस्जिद किले वाली (नवाब गंज) 9.00
मस्जिद दरगाह हजरत बाजे शाह (तकिया) 9.00
मस्जिद कुतुबशेर चौक 9.15
मस्जिद इस्लामिया इंटर कॉलेज (ईदगाह रोड) 9.15
मस्जिद खजूर वाली (छोटा इमाम बारगाह) 9.30
मस्जिद ऊंची (चौक ढोली खाल) 6.30
मस्जिद खजूर वाली (छोटा इमाम बारगाह) 9.30
मस्जिद अबू नबी (शाह विलायत, नखासा) 9.30
मस्जिद मक्का मस्जिद (चौक नवाब गंज) 8.30
मस्जिद खिरनी वाली (किशनपुर) 11.00
मस्जिद मेहरबान अली (तरस दर्रा पुल) 10.30
मस्जिद अंगूर वाली (लक्खी गेट) 10.30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed