फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लेते हैं शपथ... स्वच्छ रहेंगे, स्वच्छ रखेंगे

लेते हैं शपथ... स्वच्छ रहेंगे, स्वच्छ रखेंगे

Fri, 01 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
लेते हैं शपथ... स्वच्छ रहेंगे, स्वच्छ रखेंगे
लेते हैं शपथ... स्वच्छ रहेंगे, स्वच्छ रखेंगे
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से बृहस्पतिवार को जनमंच सभागार में स्वच्छता जागरूकता पहल का आयोजन किया गया। इसमें मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य वक्त योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने मन की स्वच्छता पर जोर दिया। जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बताया और उसे अपनाने के अलग-अलग फायदे भी गिनाए।
स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद सेंट मैरी स्कूल चिलकाना रोड के बच्चों ने गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कराई। स्कूल की ओर से स्वच्छता पर संदेश भी दिया गया। इसके बाद सेंट मैरी एकेडमी कोर्ट रोड के बच्चों ने बेटी बचाओ पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुति के बाद अतिथियों ने बच्चों के साथ मंच पर ग्रुप फोटो कराई। माउंट लिटरा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान पर नाटिका प्रस्तुत की। इसमें स्वच्छता को लेकर बेहद मार्मिक कथा का समावेश किया गया था और कार्यक्रम का समापन केएलजी स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुति के जरिए की। कार्यक्रम का संचालन डा. वीरेन्द्र आजम ने किया।
विज्ञापन

यह लोग रहे मौजूद
अपर आयुक्त उदई राम, डिप्टी डायरेक्टर सहकारिता एके सिंह, नगरायुक्त गौरव वर्मा, डीपीआरओ सतीश कुमार, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर, फादर तारसिस, स्वच्छता मिशन के संयोजक देव भाष्कर पांडेय, डा. एके त्रिपाठी, व्यापारी नेता विवेक मनोचा, सुरेन्द्र मोहन चावला, राधेश्याम नारंग, महेश नारंग, आरिफ खान, बाबूराम सैनी, डा. सपना सिंह, आरके गुप्ता, शीतल टंडन, दिनेश सेठी, अशोक मलिक, महेन्द्र सचदेवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed