फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाबुओं के ट्रांसफर की लिस्ट दबाए बैठा निगम

बाबुओं के ट्रांसफर की लिस्ट दबाए बैठा निगम

Thu, 10 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाबुओं के ट्रांसफर की लिस्ट दबाए बैठा निगम
बाबुओं के ट्रांसफर की लिस्ट दबाए बैठा निगम
विज्ञापन

सहारनपुर। नगरायुक्त ने नगर निगम में वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे बाबुओं का ट्रांसफर करते हुए उनके कार्यक्षेत्र बदले हैं। बाबुओं का ट्रांसफर हुए पांच दिन बीत चुके हैं। मगर अभी तक ट्रांसफर की लिस्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।
नगर निगम में कई बाबू आठ से दस साल से एक ही सीट पर जमे थे। कई बार बाबुओं के कारनामे भी सामने आते रहे हैं। मगर पिछले नगर आयुक्तों ने कभी बाबुओं के ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं समझी। नए नगरायुक्त गौरव वर्मा ने चार अगस्त को निगम के 15 से अधिक बाबुओं को इधर से उधर करते हुए उनके कार्यक्षेत्र बदल दिए थे। पहले दिन से ही बाबुओं में खलबली मच गई। मगर हैरत की बात यह है कि नगर निगम ने अभी तक ट्रांसफर किए गए बाबुओं की लिस्ट उजागर नहीं की है। यही वजह है कि पांच दिन पहले ट्रांसफर होने के बावजूद बाबुओं ने अपनी सीट नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन

---
नगर निगम में बाबुओं के ट्रांसफर की मुझे जानकारी नहीं है। यदि ट्रांसफर किए गए हैं और लिस्ट जारी नहीं की गई है तो इस संबंध में नगरायुक्त से जवाब मांगा जाएगा कि लिस्ट को क्यों सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक अग्रवाल, कमिश्नर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed