{"_id":"597397a84f1c1b39138b46d8","slug":"111500747688-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरड़ाखेड़ी में कड़ी सुरक्षा में हुआ जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरड़ाखेड़ी में कड़ी सुरक्षा में हुआ जलाभिषेक
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरड़ाखेड़ी में कड़ी सुरक्षा में हुआ जलाभिषेक
चिलकाना (सहारनपुर)। शिवरात्रि पर गांव हरड़ाखेड़ी में पुलिस तथा पीएसी की देखरेख में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सुरक्षा के लिहाज से पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
शनिवार सुबह करीब दस बजे गांव के कांवड़िए हरिद्वार से गंगा जल लेकर पिलखनी से डीजे बजाते हुए गांव हरड़ाखेड़ी पहुंचे। पुलिस ने डीजे को गांव के शिव मंदिर पर ही रोक दिया। इसके बाद ढोल बजाते हुए कांवड़िए गांव की महिलाओं तथा बच्चों के साथ माता के देवस्थान पर पहुंचे तथा वहां जलाभिषेक तथा पूजन किया गया। ग्राम देवता खेड़ा स्थान पर जल चढ़ाने के बाद रविदास मंदिर तथा शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया गया। 2014 में शिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर गांव के दो संप्रदायों में हुई तनातनी के बाद से यहां कड़ी सुरक्षा में जलाभिषेक होता है। इस दौरान सीओ ट्रैफिक यतेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल सहित दो प्लाटून पीएसी तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
जलाभिषेक का कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जलाभिषेक के बाद शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। उधर, चिलकाना कस्बे में बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर पर कांवड़ियों ने रात में जलाभिषेक किया। इसके बाद कांवड़ियों ने कस्बे के सभी मंदिरों में जुलूस की शक्ल में पहुंचकर भगवान शिव को जल चढ़ाया। शनिवार सुबह भंडारे का आयोजन किया गया। गांव पटनी, सीकरी, सुलतानपुर, धौलाहेड़ी, अहाड़ी, पठेड़ आदि में शिवरात्रि पर परंपरागत ढंग से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।