फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिक्षक समायोजन की खबर का जोड़ ......

शिक्षक समायोजन की खबर का जोड़ ......

Thu, 20 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक समायोजन की खबर का जोड़ ......
शिक्षकों ने किया समायोजन प्रक्रिया का बहिष्कार
विज्ञापन

सहारनपुर। विभिन्न शिक्षक संगठनों की संयुक्त बैठक में शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया का बहिष्कार करने का एलान किया है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री संजय शर्मा, एससी एसटी बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम सहगल के अलावा प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, आदर्श समायोजित शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन आदि शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से 20 जुलाई को होने वाली समायोजन प्रक्रिया का बहिष्कार करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक काउंसिलिंग स्थल पर पहुंचकर विभाग की कार्यप्रणाली का विरोध करेंगे।


आरटीई के उल्लंघन करने का आरोप
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए से मुलाकात कर समायोजन प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायत की। कहा कि समायोजन आरटीई पदों के निर्धारण के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। छात्र संख्या कम होने पर भी अधिक अध्यापकों की छोड़ दिया गया है। उन्होंने समायोजन प्रक्रिया निष्पक्ष कराने की मांग की। मिलने वालों में जिलाध्यक्ष सेठपाल सिंह, मंत्री ईसम सिंह, सुरेंद्र सैनी, कुंवर सिंह, कुंवरपाल, रामनरेश, नवाब अली, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed