फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीएम का आदेश हवा हवाई, गड्ढ़ा मुक्त नहीं हुई सड़कें

सीएम का आदेश हवा हवाई, गड्ढ़ा मुक्त नहीं हुई सड़कें

Thu, 15 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
सीएम का आदेश हवा हवाई, गड्ढ़ा मुक्त नहीं हुई सड़कें
सीएम का आदेश हवा हवाई, गड्ढा मुक्त नहीं हुईं सड़कें
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी सहारनपुर की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पाईं। जनपद की ज्यादातर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए अभी तक काम भी शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा जिन सड़कों के गड्ढे भरे जा चुके हैं। उनमें भी बड़ी संख्या में गड्ढे छोड़ दिए जाने की शिकायतें मिल रही हैं।
प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश भर की सड़कों को 15 जून 2017 तक हर हाल में गड्ढामुक्त बनाने के आदेश जारी किए थे। मगर, चूंकि प्रदेश में खनन बंद है। ऐसे में सहारनपुर में भी रेत, बजरी और पत्थर न मिलने की वजह से सड़कों के गड्ढे भरने का काम समय से शुरू नहीं हो सका था। मगर शासन के बढ़ते दबाव के चलते विभागों को पड़ौसी राज्यों से लगभग डबल दाम में खनन सामग्री खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा। करीब 20 दिन से जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का काम चल रहा है। शहर में भी कोर्ट रोड समेत अनेक सड़कों के गड्ढे भरे जा चुके हैं, मगर अब भी बड़ी संख्या में ऐसी सड़कें हैं, जिनपर काम शुरू नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि यदि उन सड़कों पर फिलहाल काम भी शुरू कराया जाए तो 15 जून तक काम कंपलीट हो पाना संभव नहीं है। दिल्ली रोड, अंबाला रोड और देहरादून रोड प्रमुख मार्ग हैं, जिनपर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। देहरादून रोड नौगजा पीर से राकेश केमिकल तक पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिस पर अभी तक एक भी गड्ढा नहीं भरा गया है।
विज्ञापन


काम गति पर
- सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए काम गति पर है। खनन सामग्री की अनुपलब्धता की वजह से समस्या आ रही है। मगर फिर भी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए कोशिश जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके त्यागी, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग

खनन साम्रगी न मिलने से आई समस्या
- निगम की ओर से 500 कार्यों का टेंडर निकाला गया हैं, लेकिन खनन सामग्री नहीं मिलने की वजह से काम पूरा नहीं हो सका हैँ।
ओपी वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed