फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रांसफार्मर ठीक करते समय लाइनमैन की झुलसकर मौत

ट्रांसफार्मर ठीक करते समय लाइनमैन की झुलसकर मौत

Sat, 10 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर ठीक करते समय लाइनमैन की झुलसकर मौत
ट्रांसफार्मर ठीक करते समय लाइनमैन की झुलसकर मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड पर बिजली का ट्रांसफार्मर ठीक करते समय एचटी लाइन में करंट आने से लाइनमैन झुलस गया और उसकी मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।
खलासी लाइन दुर्गापुरी कालोनी निवासी लाइनमैन पंकज (30 वर्ष) पुत्र मदन लाल शर्मा अपने साथी लाइनमैन संजय निवासी सुक्खू पुरा के साथ बृहस्पतिवार की रात को ढोलीखाल में सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए पहुंचा। उसने बिजलीघर से शट डाउन ले लिया। उसने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फाल्ट को ठीक करना शुरू कर दिया। लाइन जोड़ते ही दोनों लाइनमैन करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। जबकि संजय की हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर कर दिया गया। अवर अभियंता अनीस खान के अनुसार दूसरे बिजलीघर से आने वाली सप्लाई का उसने शटडाउन नहीं लिया। जिस कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही विधायक संजय गर्ग भी मौके पर पहुंचे और मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। विद्युत निगम की ओर से मृतक आश्रितों को डेढ़ लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा विद्युत सुरक्षा अधिनियम के तहत मुआवजे की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed