{"_id":"6224f4fe1dafb32d07266b06","slug":"11-sports-grounds-will-be-built-in-the-district-players-will-get-benefit-saharanpur-news-mrt5794005167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेंगे 11 खेल मैदान, खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेंगे 11 खेल मैदान, खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले में प्रत्येक विकासखंड स्तर पर 11 खेल मैदान बनाए जाएंगे। मनरेगा के तहत यह कार्य होगा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नित की जा रही है।
दरअसल, जनपद में सिर्फ शहर में ही डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम है। ग्रामीण इलाकों में बड़े खेल मैदान नहीं होने की वजह से खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए शहर का रुख करना पड़ता है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
वहीं, प्रत्येक विकासखंड स्तर पर खेल मैदान बनाए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इसको लेकर जिला योजना की बैठक में कई बार मांग उठी है। अब इस कार्य को मनरेगा में शामिल किया गया है, जिसके तहत विकासखंड बलियाखेड़ी, पुवांरका, मुजफ्फराबाद, सढ़ौली कदीम, सरसावा, नकुड़, गंगोह, नानौता, रामपुर मनिहारान, देवबंद और नागल क्षेत्र में खेल मैदान बनाए जाएंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में जगह चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को होगा फायदा
प्रत्येक विकासखंड स्तर पर खेल मैदान बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाएं उभरेंगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों को फायदा होगा और वह आसानी से अभ्यास कर सकेंगे।
खेल मैदान बनाए जाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रत्येक विकासखंड पर खेल मैदान बनाए जाने हैं। ताकि खिलाड़ियों की परेशानी का सामना न करना पड़े और वह अभ्यास कर सकें। -विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी