फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   11 people injured by stone pelting in two sides

दो पक्षों मे ईद वाले दिन हुआ पथराव, 11 घायल

Fri, 14 May 2021 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
11 people injured by stone pelting in two sides
बेहट। कोतवाली बेहट के गांव ताजपुरा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव हो गया। धारदार हथियार व लाठी-डंडे भी चले। इसमें दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एक पक्ष के सईद का कहना है कि दूसरे पक्ष से उन्होंने पांच लाख रुपये ब्याज पर लिये थे। जिसके वह ब्याज सहित 11 लाख रुपये अदा कर चुके हैं, लेकिन विपक्षी उनसे अब 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि जब उन्होंने पैसे न होने की बात कही तो परवेज पुत्र शमशाद ने कई दिन पूर्व उसके भतीजे को जान से मारने की धमकी दी थी। इसका गांव के ही कुछ गणमान्य लोगों ने मामले का निपटारा करा दिया। आरोप यह भी है कि आज सुबह जब वह लोग ईद की नमाज की तैयारी कर रहे थे तो परवेज पक्ष ने उनके घर पर हमला कर दिया। इसमें वह स्वयं व शहजादी पत्नी महफूज, मंतसा पुत्री आबिद के अलावा राशिद, आसिफ, फाजिल व अनस घायल हो गये। जबकि दूसरे पक्ष से परवेज का कहना है कि सईद पक्ष ने शुक्रवार सुबह उसकी बहन के साथ उस समय मारपीट कर दी, जब वह घर के बाहर गली में खड़ी थी। जब वह उसे बचाने दौड़े तो विपक्षियों ने उन पर पथराव कर दिया। इसमें उसके अलावा, खुशनसीब, सना व अफसाना घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बेहट में भर्ती कराया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर दूसरी घटना में बृहस्पतिवार की रात मिर्जापुर के गांव जाटोवाला में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद को हो गया। इसमें एक पक्ष के सहीराम पुत्र प्रभूदयाल, अश्वनी पुत्र सहीराम, संजय पुत्र बाबूराम व सुरेशो पत्नी बाबूराम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed