फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   11 more dengue patients found in the district in 24 hours

जनपद में 24 घंटे में मिले डेंगू के 11 और मरीज

Thu, 09 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
11 more dengue patients found in the district in 24 hours
शहर के खाता खेड़ी व अन्य वार्डो में एंटी लार्वा का छिड़काव करते निगम कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है, अब तो शहर में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को शहर की खाता खेड़ी कॉलोनी सहित अलग-अलग जगहों के 11 नए मरीज डेंगू के सामने आए। इनमें आठ मरीजों की जिला अस्पताल में जांच हुई तो तीन की जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराई। लगातार डेंगू के मरीज मिलने से विभाग में हड़कंप की स्थिति है। जनपद में अभी तक डेंगू के 23 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार तक जनपद में डेंगू के 12 मरीज थे। बृहस्पतिवार को अचानक से इनकी संख्या 23 पर पहुंच गई। 11 नए मामलों में आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि जिला अस्पताल की लैब में हुई है, जबकि तीन मरीजों की जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज की लैब में की। 23 मरीजों में 15 मरीज अकेले टपरी कलां के हैं। डेंगू के मरीज सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग ने कदम उठाना शुरू किया अन्यथा विभाग बीमारी को दबाने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि 17 अगस्त को मिले डेंगू के मरीज के बारे में एक सितंबर तक अधिकारी बताने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने एक सितंबर के बाद गांव में सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग शुरू कराई। इससे पहले कई साल से गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग नहीं हुई थी। जबकि विभाग प्रत्येक वर्ष संचारी रोग नियंत्रण के नाम पर जिले भर में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने के दावे कर रहा है। इसके अलावा सरसावा और पुवांरका में भी डेंगू के मरीज मिले हें। उधर, शहर की खाता खेड़ी कॉलोनी में डेंगू का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को अभियान
फोटो समाचार
सहारनपुर। खाता खेड़ी में डेंगू का मरीज मिलने के बाद नगर निगम ने तुरंत कॉलोनी में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने टीम के साथ पहुंचकर खाता खेड़ी में एंटीलार्वा और मेलाथियान का छिड़काव और फॉगिंग कराई। नुमाइश कैंप और ढोली खाल में भी विशेष अभियान चलाया। ढोली खाल में पुराने टायरों का काम होता है। ऐसे में पुराने टायरों में भरे पानी को निकलवाया गया। साथ ही बाहर पड़े टायरों को भीतर रखवाया गया। निगम ने स्थानीय लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक भी किया। डॉ. कुनाल ने बताया निगम द्वारा डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दो नैप सैक मशीनों के अलावा 100 से अधिक हैंड स्प्रे मशीनों से पूरे शहर में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। अभियान में सफाई निरीक्षक अमित तोमर और प्रवर्तन दल की टीम भी शामिल रही।

जनपद में अभी तक डेंगू के 23 मामले सामने आ चुके हैं। सभी की हालत ठीक है और घर पर ही इलाज ले रहे हैं। बुधवार तक 12 मरीज थे। मगर दो दिन में जिला अस्पताल में आठ तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग पूरी तरह तैयार है। लोगों को चाहिए कि वह बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतें। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed