{"_id":"5dbb26138ebc3e014d683091","slug":"11-blo-suspend-saharanpur-news-mrt451238665","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में अनुपस्थित रहे 11 बीएलओ निलंबित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में अनुपस्थित रहे 11 बीएलओ निलंबित किए
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)।
रामपुर मनिहारान तहसील में मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान बीएलओ द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरतने और एसडीएम की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 11 बीएलओ को निलंबित किया।
उल्लेखनीय है कि तहसील क्षेत्र में एक सितंबर से 18 नवंबर तक मतदाता सूची का सत्यापन कार्य पूरा होना है। मतदाता सूची के सत्यापन के कार्य मे बीएलओ द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरतने एवं एसडीएम द्वारा आहूत बैठक में अनुपस्थित रहने पर एसडीएम एसपी सिंह ने 11 बीएलओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। जिन 11 बीएलओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की, इनमें मंजू शर्मा नुसरतपुर, जिले सिंह, पिंकी, सर्वेश कुमार सोना अर्जुनपुर, मंजू, पूजा सैनी, रजनी रामपुर मनिहारान, चित्रा पहासु, सुमन नौरंगपुर, रंजीता चकवाली, ममता सेपुर शामिल हैं। इनमें आठ आंगनबाड़ी, एक प्रधानाध्यापक, एक सह अध्यापक व एक शिक्षा मित्र है।