{"_id":"5c7ad62cbdec2229d2398ca1","slug":"101551554092-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनंदन वर्धमान को समर्पित किए पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनंदन वर्धमान को समर्पित किए पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनंदन को समर्पित किए पदक
सहारनपुर। देहरादून में आयोजित नेशनल मास्टर गेम्स 2019 के तहत हुई शूटिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के निशानेबाजों ने पांच पदक जीतकर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया। खास बात यह रही कि निशानेबाजों ने अपने पदक विंग कमांडर अभिनंदन को समर्पित किए हैं।
प्रतियोगिता में सहारनपुर रायफल क्लब के सह सचिव फैसल खान ने एक रजत पदक जीता, जबकि अफजाल अहमद ने दो रजत पदक जीते। शीराज खान ने दो रजत पदकों पर निशाना लगाया। प्रतियोगिता में देश के अनेक राज्यों के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया, जिनके बीच सहारनपुर के निशानेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। फैसल खान, अफजाल अहमद और शीराज खान ने अपने पदकों को विंग कमांडर अभिनंदन के नाम किया है। तीनों ही खिलाड़ियों का कहना है कि देश के असली हीरो हमारी सेना के जवान हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पदक अभिनंदन को भेजेंगे। कोच याकूब अहमद, शादाब हनफ़ी, फैसल नवाब, शाहिद अहमद, मोनी आदि ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी।