फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दसवीं के 2158 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा

दसवीं के 2158 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा

Wed, 27 Feb 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
दसवीं के 2158 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को दसवीं की विज्ञान विषय और 12वीं की इतिहास विषय की बड़ी परीक्षाएं हुईं। अनेक केंद्रों पर सचल दस्तों ने मौजूद रहकर परीक्षाएं अपनी देखरेख में संपन्न कराईं। दोनों परीक्षाओं में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में दसवीं की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए जनपद में कुल 37912 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 35754 ने परीक्षा दी, तथा 2158 अनुपस्थित रहे। 12वीं की रंगीन फोटोग्राफी, बैंकिंग, टंकन, ऑटोमोबाइल, लेखा शास्त्र-2 विषयों की परीक्षा हुई, जिनके लिए जनपद में कुल 386 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 15 गैरहाजिर रहे, जबकि 371 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 12वीं की इतिहास विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए 2569 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2456 ने परीक्षा दी तथा 113 अनुपस्थित रहे। 12वीं की ही कृषि गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 906 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 859 ने परीक्षा दी। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने भी परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed