{"_id":"5c743904bdec2211df4142e1","slug":"101551120644-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में अटैची वाले को मिलता है टिकट : शाजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा में अटैची वाले को मिलता है टिकट : शाजान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। इमरान मसूद के साथ आने पर शाजान मसूद ने बसपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। करीब डेढ़ साल तक वह बसपा में रहे, लेकिन अब उनके सुर बसपा के खिलाफ हो गए हैं। सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने खुलकर बसपा पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वहां अटैची वाले को ही टिकट मिलता है, इसी वजह से सहारनपुर नगर निगम के चुनाव में बसपा हारी थी।
सोमवार को अंबाला रोड पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद के पुत्र शाजान मसूद ने कहा कि नगर निगम सहारनपुर के चुनाव से पहले उन्हें बसपा नेता ही चुनाव लड़ाने की बात कहते थे, लेकिन ऐन वक्त पर अटैची बाबा को प्रत्याशी बना दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि अटैची वाले को प्रत्याशी नहीं बनाया जाता, तो नगर निगम चुनाव भाजपा नहीं जीतती। अब अटैची वाले फिर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। इमरान मसूद के अलावा भाजपा को हराने में कोई प्रभावी नहीं है। इमरान भाई को चुनाव लड़ाएंगे और भाजपा को हराने का काम करेंगे। शाजान ने कहा कि टिकट किसी को दे देते, लेकिन उसका जनाधार होना चाहिए था। अटैची वाले को प्रशासन कह देगा कि फैक्टरी बंद कर दो, तो अटैची वाले मैदान छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में कहा कि हम फिलहाल कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं, इमरान मसूद को चुनाव लड़ाएंगे, भाजपा को हराने के बाद परिवार में बैठकर बात करेंगे और फैसला लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा चाहे तो उन्हें पार्टी से बाहर निकाल सकती है।
भाजपाई दिमागी दिवालियापन में गलत बयान दे रहे: इमरान
सहारनपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर लोकसभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन का कोई वजूद नहीं रहा है। अब हमारा परिवार एक हो चुका है और चुनाव में किसी से मुकाबला नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि खौफ किसी का नहीं, लेकिन मोदी को हटाने की बात है, मोदी ने देश को बर्बाद कर दिया है। सीमा पर जवान रोजाना शहीद हो रहे हैं, लेकिन भाजपा के नेता मुस्कराते हैं। आतंकी गतिविधियों को लेकर देवबंद के बारे में भाजपा नेताओं की तरफ से दिए जा रहे बयानों पर इमरान मसूद ने कहा कि आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं है। सरकार की ढुलमुल नीतियों की वजह से आतंकवाद पैर पसार रहा है। कश्मीर को 15 साल की मेहनत करके आतंकवाद से बाहर निकाला गया था, लेकिन चार साल में भाजपा ने जम्मू कश्मीर को आतंकवाद की भट्ठी में झोंक दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के नाम पर कोई एक इदारा या शहर बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, जम्मू कश्मीर के हालातों पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की नीतियों को जिम्मेदार ठहराने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा के नेता दिमागी तौर पर दिवालिया हो गए हैं, उनके बयान पर जवाब देना जरूरी नहीं है। अमित शाह की जुबां जब भी खुलती है, तो जहर उगलती है।
विज्ञापन
मजबूती से चुनाव लड़ने का आह्वान
सहारनपुर। अंबाला रोड पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के आवास पर बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद ने लोगों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ें और भाजपा को हराने का काम करें। वहीं, इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा को हराना ही हमारा मकसद है। शाजान मसूद ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए ही हम इमरान मसूद के साथ आए हैं। इस दौरान जब काजी रशीद मसूद ने इमरान मसूद और शाजान मसूद के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया, तो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नारेबाजी भी की। बैठक के दौरान पूर्व चेयरमैन नौमान मसूद, कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष शशि वालिया, शायान मसूद, जावेद साबरी, विवेककांत, लियाकत, मजाहिर राणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।