फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुनिया में इंसानियत सबसे बड़ा धर्म: डीएम

दुनिया में इंसानियत सबसे बड़ा धर्म: डीएम

Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
दुनिया में इंसानियत सबसे बड़ा धर्म: डीएम
दुनिया में इंसानियत सबसे बड़ा धर्म: डीएम
विज्ञापन

-सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित मदरसा शेख जकरिय्या में कंबल वितरण समारोह का आयोजन कतिया गया। इसमें 100 जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि दुनिया में इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। शनिवार को मदरसे के संस्थापक मौलाना शाहिद अलहनी के नेतृत्व में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दुनिया सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। मदरसे के बारे में विचार रखते हुए डीएम ने कहा कि जिस मदरसे में कुरान शरीफ और भगवत गीता एक साथ रखी हों, इससे बड़ा भाईचारे का प्रतीक नहीं हो सकता। मदरसा मजाहिर उलूम के महासचिव और मौलाना शाहिद अलहसनी ने कहा कि अल्लाह के नबी ने इंसानों को लाभ पहुंचाने वाले कार्य को सबसे बेहतर काम बताया है। इस दौरान मौलाना यासिर, मौलाना अथहर हक्कानी, मुर्शीद राव, कारी यूसुफ, कारी सलीम, कारी आरिफ, डाक्टर रियाज, अनवर हसन, जकरिया चौधरी, मौलवी फरीद मजाहिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed